होगा जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट, संस्कार स्कूल में आयोजन

Spread the love

रायगढ़ किकबॉक्सिंग सचिव अमरदीप सिंह ने जानकारी दी कि आगामी जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट रायगढ़ के संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ से लगभग 100 बच्चे भाग लेकर अपने कौशल और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक रामचंद्र शर्मा* जी ने कहा कि वे इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किकबॉक्सिंग को जिले में आगे ले जाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में वे पूरी सहायता प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट ममता सिंह ठाकुर, इंटरनेशनल रेफरी प्रणय शंकर शुक्ला, तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज केसरा, हरि यादव, महेंद्र, सुमित सिंह, ईशान , उपस्थित  थे।
किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक जय कुमार* ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सेवाएँ देने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!