आज का राशिफल 10 फरवरी 2026:आज चंद्रमा गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर रहेंगे. इससे बने योग सभी राशियों पर गहरा असर डालेंगे

Spread the love

10 February 2026 : 10 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन सूर्य और चंद्रमा के शुभ संयोग से वेशी योग बन रहा है। इस दौरान सूर्य मकर राशि में होंगे और सूर्य से 11वें भाव में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसे आर्थिक लाभ और करियर में सफलता प्रदान करने वाला योग माना जाता है।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहने वाला है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी व्यक्ति या संस्था से कई कर्ज लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज के दिन आपको फिजूल के खर्चे से बचना होगा। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रात के समय परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने में बीतेगा।

वृषभ राशि 

मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। काम-काज को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में सावधानी बरतें। किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। आज आपको निर्णय लेने की क्षमताओं का लाभ मिलेगा और आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। शाम के वक्त किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप पहले से किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। आज आपके सामाजिक क्रियाकलापों में अड़चन आएगी। हालांकि कुछ अकस्मात लाभ होने की संभावना भी है। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम का समय गाने-बजाने और संगीत में बीतेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। आज आपके द्वारा किए गए परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। शाम के समय माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। दिन का मद्य बाग आपके लिए उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी रह सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या से आपको आज राहत मिलेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के अंदर आज निर्भीकता का भाव रहेगा। कठिन कार्यों को आप आसानी से सम्पन्न करने में सफल रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता आपको परेशान कर सकती है। फिजूल खर्च के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों के साथ ही आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आज आप दूसरों की मदद करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आज नए कार्यों में निवेश करने के लिए शुभ दिन है। यह आगे चलकर आपके लिए लाभ लेकर आएगा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का मन अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास निष्फल हो सकते हैं। हालांकि आप अपने धैर्य और प्रतिभा के बल पर शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अगर कोई वाद-विवाद लंबित है तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु राशि 

धनु राशि आज के दिन आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। शाम के समय अपनी सेहत का ख्याल रखें। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। खाने-पीने पर भी कंट्रोल रखें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कल्याणकारी रहने वाला है। हनुमान जी की कृपा से आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही न चाहते हुए भी कुछ अनावश्यक खर्चे करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आपको कोई मान सम्मान मिल सकता है। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि-विवेक का अधिक प्रयोग करने वाला रहेगा। आपका दिन नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। खर्चों पर कंट्रोल करें और जरूरत की चीजों पर ही पैसा लगाएं। सांसारिक सुख भोग की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। नौकर चाकरों का भी सुख मिलेगा। शाम से लेकर रात का समय किसी लाभकारी यात्रा में गुजर सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कुछ अटके हुए कार्यों की पूर्ति कराने वाला रहेगा। बहुत समय से फंसा हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल जाएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य लोग आपसे सम्बन्ध बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। रात का समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत होगा।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन वृहस्पतिवार विष्णु कृपा से, बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026       मेष राशिफल   आज आपके निजी संबंध बेहद मजबूत और सुखद रहेंगे. प्रेम और स्नेह का संचार…

    Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 24 June 2026       मेष राशिफल   सहकारिता और साझीदारी से बढ़ेंगे आगे, कार्ययोजनाओं को मिलेगी अच्छी गति। आज जीवन में सहकारिता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!