आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 03 मार्च 2026 : दिन मंगलवार जानिए अपना आज का राशिफल

Spread the love

 

मेष राशि

 

आज प्रेमियों के बीच विवाद होने की संभावना है। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश में सावधानी रखें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। नए काम की शुरुआत से आपको बहुत प्रसन्नता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

 

वृषभ राशि

 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी भी काम में सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ के लिए यह समय प्रतिकूल है। पुराने दोस्तों से कोई विशेष उपहार मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे। संतान सुख मिलेगा।

 

मिथुन राशि

 

आज आपको माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शेयर खरीदने-बेचने के लिए समय अच्छा है, घर-जमीन या गाड़ी में भी निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। दिन ठीक-ठाक रहेगा।

 

कर्क राशि

 

आज करियर के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ की संभावना है।

 

सिंह राशि

 

आज आप लोगों को पदोन्नति यानी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। लगन और मेहनत के बावजूद जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।

 

कन्या राशि

 

आज आपको संतान की असफलता से निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव होगा, मानसिक अशांति रहेगी। बेकार के झगड़े से बचें। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारियों में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।

 

तुला राशि

 

आज नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं है। पेटदर्द हो सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट वालों को लाभ होगा लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि

 

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। कैरियर के प्रति सजग रहें, विवाह संबंधी जो चर्चाएं चल रही हैं उन पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।परिवार में चला आ रहा संपत्ति विवाद समाप्त हो सकता है। नतीजे पक्ष में रहेंगे। सबका सहयोग मिलेगा।

 

धनु राशि

 

आज आपका जीवनसाथी के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। प्रेमियों के लिए यह समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। फालतू खर्च करने से बचें। आर्थिक मामलों में ज्यादा संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे।

 

मकर राशि

 

आज व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भूमि से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। दिमागी तनाव से छुटकारा मिलेगा। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें।

 

कुंभ राशि

 

आज शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। कोई बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पति-पत्नी में रिश्ते गहरे होंगे। व्यापारियों के लिए निवेश के दृष्टिकोण आज का दिन बहुत ही श्रेष्ठ है।

 

मीन राशि

 

विद्यार्थियों के लिए यह दिन मध्यम फलकारी है। आज की गई मेहनत का फल आने वाले समय में सफलता के रूप में मिलेगा। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक मान मर्यादा में वृद्धि होगी। आज पिछले निवेश से भी धन लाभ होगा।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: दिन मंगलवार मेष से मीन तक जाने अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 21 April 2026     मेष राशिफल   आज आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर मिलने के योग हैं और…

    20 April 2026 Ka Rashifal: सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, जानिए अपना आज का राशिफल राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    20 April 2026 Ka Rashifal     मेष राशि   आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!