टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड और कितनी रही प्राइज मनी

Spread the love

 

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह। इन दोनों खिलाड़ियों को खास अवॉर्ड भी मिले। वहीं किसे कितनी प्राइज मनी मिलेगी इसकी भी जानकारी इस खबर में है:-

 

जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच और संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (सोर्स- IANS, X)

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया चैंपियन बन चुकी है। इस जीत में भारत के लिए जिन दो खिलाड़ियों ने बड़ी भूमिका निभाई है, उन्हें दो सबसे बड़े अवॉर्ड मिले। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम को तीसरी बार विश्व विजेता बनाने में इन दोनों खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

 

 

संजू सैमसन ने 5 मैचों की पांच पारियों 321 रन इस टूर्नामेंट में बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं जसप्रीत बुमराह 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ लीडिंग विकेट टेकर बने। जबकि फाइनल में जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेकर टीम की जीत के हीरो बने। संजू सैमसन ने भी फाइनल मुकाबले में 46 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।

 

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले दो बार विराट कोहली एक बार जसप्रीत बुमराह ने यह अवॉर्ड जीता था। अब संजू सैमसन तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले 2014 औरर 2016 में विराट और 2024 में बुमराह ने यह अवॉर्ड जीता था। अब 2026 में संजू ने यह अवॉर्ड जीतकर इस लिस्ट में एंट्री की।

 

जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?

प्लेयर ऑफ द मैच: जसप्रीत बुमराह

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन

विनर: भारत

रनर अप: न्यूजीलैंड

सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (14)

सबसे ज्यादा विकेट: साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान, 383 रन)

किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

चैंपियन: भारत- $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़)

रनर-अप: न्यूजीलैंड- $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़)

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड- $790,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) प्रत्येक टीम

सुपर 8 स्टेज में पहुंचने वाली टीमें: $380,000 (लगभग ₹3.48 करोड़) प्रत्येक टीम

ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें: $250,000 (लगभग ₹2.

29 करोड़) प्रत्येक टीम

 

 

 

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!