आज शोभन योग से 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

जीविका के क्षेत्र में जारी प्रयास सफल होगा। कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि 

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयास सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

Related Posts

“कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

Spread the love

Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!