पूर्णिमा पर UltraTech Cement Limited बैकुंठ में भव्य धार्मिक आयोजन, श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं

Spread the love

छत्तीसगढ़/रायपुर

पूर्णिमा पर अल्ट्राटेक बैकुंठ स्थित श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में भव्य हवन-पूजन व श्रीसत्यानारायण कथा का आयोजन हुआ, जिसमें राजीव सिंघल, अशोक मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

 

तिल्दा नेवरा (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित औद्योगिक इकाई अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में 1 मई को पूर्णिमा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। यहां स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन एवं श्रीसत्यानारायण भगवान की कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी पंडित सुशील शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। कार्यक्रम में प्लांट के टेक्निकल फंक्शनल हेड श्री राजीव सिंघल अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे, वहीं मैकेनिकल हेड श्री अशोक मिश्रा सपत्नीक द्वितीय यजमान के रूप में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि अल्ट्राटेक बैकुंठ में पूर्णिमा के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जो कि भविष्य में धार्मिक परंपराओं की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी, कॉलोनीवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में आयोजित श्रीसत्यानारायण कथा का श्रवण श्रद्धालुओं ने अत्यंत भक्ति भाव से किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एचआर हेड श्री जितेंद्र सिंह तंवर, ईआर एवं सिक्योरिटी हेड श्री अभिषेक तेवतिया तथा डॉ. मेघना भालेराव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख एवं प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो अपनी भव्यता और आकर्षक उद्यान के कारण दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए आस्था और पर्यटन का केंद्र बना हुआ है। यहां समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!