“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

 

 

जशपुर /बगीचा

 

“प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”

 

 

जशपुर जिले के जनपद बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगले की नई सरपंच के रूप में चुनी गई पुण्या एक्का ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं को लेकर साफ और मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने गांव के विकास को लेकर बड़ा विजन रखते हुए कहा कि उनका पहला लक्ष्य उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो अब तक किसी कारणवश वंचित रह गए हैं।

सरपंच पुण्या एक्का ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों का नाम सूची में नहीं आ पाया है, उनके लिए नए सिरे से आवेदन करवाने की पहल की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास रहेगा कि गांव का कोई भी व्यक्ति छत के बिना न सोए, सभी को उनका अधिकार मिले।”

इसके साथ ही गांव में जहां-जहां पहुंच मार्ग की समस्या है, बरसात में आने जाने में असुविधा होती है वहां सीसी रोड और पुल-पुलिया निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई मोहल्लों और टोलों में आज भी लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है, जिसे जल्द से जल्द दूर करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

राशन कार्ड को लेकर भी सरपंच ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है, उनका सर्वे कराकर शीघ्र ही राशन कार्ड बनवाया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को सस्ते दर पर खाद्यान्न मिल सके और कोई भी परिवार भूखा न रहे।

 

बिजली व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने गंभीरता दिखाई है। गांव में जहां बिजली नहीं पहुंची है या ट्रांसफार्मर की कमी है, वहां बिजली विभाग में आवेदन देकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि “बिजली आज के समय की सबसे जरूरी जरूरत है, इसके बिना विकास अधूरा है, इसलिए हर घर तक बिजली पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”

 

ग्राम पंचायत रेंगले की जनता को उम्मीद है कि नई सरपंच के नेतृत्व में गांव में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

 

  • Related Posts

    संत शिरोमणि रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा का जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     श्री बालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पवित्र कलश की स्थापना, संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश…

    ‘परवाज़’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवेदनशील संवाद: नशामुक्त समाज, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर। बेटियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा किटी समूह द्वारा संचालित ‘परवाज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!