दुर्ग में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष: युवक की बेरहमी से हत्या, घायल भाई को ठेले में अस्पताल पहुंचाया गया

Spread the love

 

दुर्ग/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में सोमवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसा खूनी संघर्ष हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 20 युवकों ने मिलकर दो भाइयों पर बैट, डंडे, रॉड और बल्लों से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में जितेश ठाकुर नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई जब समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों को उसे ठेले में डालकर ले जाना पड़ा। यह दृश्य देखकर इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक जितेश ठाकुर का एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात आरोपी पक्ष ने जितेश और उसके भाई को घेर लिया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी अक्कू मटिया और युवराज सोनवानी सहित अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग के अलावा पुरानी रंजिश और गैंगवार जैसे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या, बलवा और जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

  • Related Posts

    भाजपा का बड़ा ऐलान: सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे बंगाल की कमान

    Spread the love

    Spread the love  हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आज शुक्रवार को…

    पैसों के विवाद ने दोस्ती को बनाया दुश्मनी, युवक पर जानलेवा हमला — हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the love  दिल्ली । क्राईम रिपोर्ट     पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि वर्षों पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। गुस्से में आकर युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!