“खिलाड़ी बुक” नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹22 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ 

 

 

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के काले कारोबार पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंगला क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक के पास रेड कार्रवाई कर “खिलाड़ी बुक” नामक ऑनलाइन पैनल के जरिए सट्टा संचालित करने वाले गिरोह को धर दबोचा। कार्रवाई में संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न खेलों पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीतिक घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, जहां आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद हुई।

कार्रवाई में हुआ जब्त?

05 मोबाइल फोन

विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड

₹13 लाख 48 हजार नगद

एक टाटा कार

एक स्कूटी

 

जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹22.63 लाख बताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी संतोष जसवानी द्वारा सट्टे से प्राप्त रकम को आशीष जसवानी के माध्यम से नेटवर्क तक पहुंचाया जा रहा था। बैंकिंग ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मामले में फरार बताए जा रहे रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इन आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर की धरती से निकला इतिहास का रहस्यमयी खजाना!

    Spread the love

    Spread the love  छत्तीसगढ़/बिलासपुर स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     छतोना गांव में तालाब खुदाई के दौरान मिला विशाल प्राचीन स्नान घाट, पुरातत्व विभाग की जांच का इंतजार  …

    गौरव पथ में भ्रष्टाचार का आरोप: सड़क उखड़ते ही ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर/सकरी  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     एक माह में उखड़ने लगी 36 लाख की सड़क, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों के निलंबन की मांग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!