सक्षम संस्था ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई होली, उपहार और गुलाल से बढ़ाया उत्साह

Spread the love

रायपुर: दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संगठन सक्षम संस्था ने बाल विकास केंद्र, स्पेशल स्कूल (लखीराम स्टेडियम के सामने) में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष बच्चों को पिचकारी, होली टोपी, चिप्स, बिस्किट आदि उपहार स्वरूप दिए गए। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह को बढ़ाया।

इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्पेशल बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के रंगों का आनंद उठाया।

संस्था के पदाधिकारी और सदस्य रहे शामिल

इस आयोजन में संस्था के डायरेक्टर डॉ. चेतन जांभुलकर, डॉ. ऋचा जांभुलकर, साइकोलॉजिस्ट उजमा अजीज, आशा तिवारी, अमित कुमार दीवान, ममता कमलेश, आकांक्षा सिंह ठाकुर सहित सक्षम संस्था के अनूप पांडेय, अंजलि चावड़ा, निर्मल घोष, शेफाली घोष, राजेश पांडेय, पूनम पांडेय, विद्या साहू, आरती अनंत, सुमिता दास गुप्ता, वर्षा ठक्कर, अनीता दुआ एवं स्पेशल स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

समाज में जागरूकता का संदेश

सक्षम संस्था का यह प्रयास समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्था लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!