भारत बनाएगा मॉरीशस का नया संसद भवन, PM मोदी बोले – लोकतंत्र की जननी से उपहार

Spread the love

भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता में 8 समझौते, सहयोग को मिली नई मजबूती

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे के दूसरे दिन भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान भारत द्वारा मॉरीशस में नया संसद भवन बनाए जाने की घोषणा की गई, जिसे पीएम मोदी ने ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत की ओर से उपहार बताया।

भारत-मॉरीशस संबंधों को मिली नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ, हिंद महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप में मॉरीशस भारत का अहम साझेदार है। उन्होंने याद दिलाया कि 10 साल पहले मॉरीशस में सुरक्षा और विकास की आधारशिला रखी गई थी और भारत इस पूरे क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए ‘सागर विजन’ के तहत कार्य कर रहा है।

मॉरीशस के PM का बयान – भारत हमेशा मदद के लिए आगे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रमाण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, मॉरीशस की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में हमेशा सहयोग करता आया है

भारत की सैन्य टुकड़ी भी समारोह में होगी शामिल

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय सेना की टुकड़ी, नौसेना का युद्धपोत और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!