बिलासपुर ब्रेकिंग: कोटा में संदिग्ध गोमांस मिलने की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिरासत में, कई आरोपी फरार

Spread the love

 

 

बिलासपुर/कोटा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर/कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के दर्री कापा गांव में कथित रूप से गोमांस काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात बड़ी छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बोरियों में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजा गया है।

 

पुलिस ने मौके से विधि अनंत और पुष्पा अनंत को हिरासत में लिया है, जबकि राहुल अनंत, राकेश अनंत सहित कुछ अन्य आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोटा थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद संदिग्ध मांस की फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

(नोट: बरामद मांस की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।)

 

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!