बिलासपुर: शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों का धावा, गार्ड को चाकू मारकर किया घायल, CCTV DVR और शराब लूटकर फरार

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतोरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के करीब 2 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक गार्ड को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दोनों गार्डों के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, बदमाश दुकान में रखे लॉकर को खोलने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे दुकान से करीब ₹25 हजार कीमत की शराब, एक मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लेकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹85 हजार बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए हैं, जिससे पुलिस अब अन्य तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

दिनदहाड़े नहीं बल्कि देर रात हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!