अटल जी की पुण्यतिथि पर कटघोरा-छुरी में श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण, राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

Spread the love

 

 

कोरबा। कटघोरा/छुरी। समजीत सिंग विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

कोरबा। कटघोरा/छुरी। आज 16/08/2026 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कटघोरा के अटल चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर देश के महान राष्ट्रनायक को श्रद्धांजलि दी। मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग एवं मंडल महामंत्री समजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

छुरी में श्रद्धांजलि के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इसी कड़ी में नगर पंचायत छुरी में भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण कर अटल जी की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने से भी मजबूत होती है।

अटल विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और उपस्थित जनों ने अटल जी के सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी ने श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा, समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रनायक अटल जी की स्मृति को नमन, उनके विचारों को प्रणाम।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत-शत नमन।

 

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत चेपा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा गांव

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/पाली। ग्राम पंचायत चेपा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति की भावना…

    बारिश में भी नहीं थमा तिरंगे का जज़्बा, कटघोरा से कोरबा तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/कटघोरा। समजीत सिंग की विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/कटघोरा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति के रंग में रंगे माहौल के बीच कटघोरा मंडल से कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!