बेल्ट और चाकू की नोक पर लूट का खेल खत्म, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

Spread the love

 

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर। राहगीरों को रोककर बेल्ट से बेरहमी से मारपीट करने और चाकू की नोक पर मोबाइल व नगदी लूटने वाले गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 चाकू, बेल्ट और नगदी समेत बड़ी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे बेमेतरा-नगोई बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास चार अज्ञात युवकों ने एक राहगीर को रोक लिया। आरोपियों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की और मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में एटीएम, पासबुक समेत अन्य सामान और करीब 20,500 रुपये मूल्य की सामग्री थी।

 

इसी तरह सेंदरी-मोपका बाईपास पर अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए। वहीं 11 अगस्त को नगोई मंदिर जाने निकले एक युवक को भी रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसके दो मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान छीन लिया था।

 

लगातार सामने आ रही लूट की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचकर पूछताछ की, जिसके बाद गिरोह की कई वारदातों का खुलासा हुआ।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 47 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 चाकू, बेल्ट और नगदी समेत लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और गिरोह में शामिल लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!