कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले की साजिश का खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित साजिश की अहम कड़ी माने जा रहे मुख्य आरोपी नवीन पटेल (38) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नवीन पटेल ने श्याम कश्यप पर हमला कराने के लिए दीपक तिवारी को रकम उपलब्ध कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने का दावा किया है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान किया गया था हमला

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान रेलवे अस्पताल के पास तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद डंडे तथा नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया।

हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुलती गई कड़ियां

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के क्रम में पुलिस पहले ही दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब पुलिस ने नवीन पटेल की गिरफ्तारी को इस पूरे मामले में कथित साजिश के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में बताया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में सामने आया कि नवीन पटेल ने हमले के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे।

दो मोबाइल फोन जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नवीन पटेल के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मोबाइलों की जांच और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

जानलेवा हमले के पीछे आखिर क्या थी पूरी साजिश और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। नवीन पटेल की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की श्री श्री मां काली की पूजा-अर्चना, भव्य कीर्तन से भक्तिमय हुआ बंगला भवन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, भव्य कीर्तन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; नगर विधायक अमर…

    बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!