कोरबा में बड़ा हादसा टला: यात्री बस सड़क से उतरकर खेत में घुसी

Spread the love

कमानी पट्टा टूटने से बस हुई अनियंत्रित, बाल-बाल बचे यात्री

कोरबा। पेंड्रा से कोरबा आ रही एक यात्री बस बड़ा हादसा होते-होते बच गई। जटगा के पास बस का कमानी पट्टा टूट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

अफरा-तफरी का माहौल, यात्रियों ने मांगी मदद
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री डर के मारे मदद के लिए चिल्लाने लगे। हालांकि, बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। बस में रखा सारा सामान भी दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया।

यात्रियों का आरोप: अनफिट बसों पर नहीं हो रही कार्रवाई
हादसे के बाद यात्रियों ने बस की खराब हालत पर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि बस पहले से ही जर्जर थी, लेकिन परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कोरबा जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सवाल उठाया कि आखिर अनफिट वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति क्यों दी जा रही है? लोगों ने परिवहन विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!