भिलाई भाजपा नेत्री की बेटी ऋचा कौशिक की सड़क हादसे में मौत, CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”

होली के दिन दोस्तों संग गई थी अंजोरा ढाबा

22 वर्षीय ऋचा कौशिक 14 मार्च को होली के दिन अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्ग के अंजोरा स्थित ढाबा में खाना खाने गई थी। वे स्कोडा कार (CG 07 CP 7214) से वहां पहुंचे थे। खाना खाने के दौरान शराब पार्टी भी की गई और फिर सभी लोग वापस भिलाई लौटने लगे।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा, कार ने कई बार खाई पलटी

वापसी के दौरान कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिससे कार अंजोरा ढाबा से 500 मीटर आगे पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई। पहले कार हाइवे के डिवाइडर से टकराई और फिर लहराते हुए गड्ढे में गिरकर हवा में कई फीट उछल गई। कार ने 5-6 बार पलटी खाई और फिर सीधे पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराकर रुकी

कूदने की कोशिश में हादसे का शिकार हुई ऋचा

दुर्घटना के दौरान ऋचा ने खुद को बचाने के लिए गाड़ी से कूदने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की तेज रफ्तार और कई बार पलटी खाने की वजह से वह हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। इस दौरान उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, कार में मौजूद अन्य तीन साथी अंदर ही बैठे रहे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!