ओबीसी महासभा में राजेश साहू का बढ़ा कद, प्रदेश उपाध्यक्ष पद की मिली अहम जिम्मेदारी

Spread the love

 

 

कोरिया/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।

 

 

कोरिया जिले के राजेश साहू को संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता और ओबीसी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

कोरिया/छत्तीसगढ़। संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकजुटता को नई दिशा देने के उद्देश्य से ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। कोरिया जिले के निवासी राजेश साहू को ओबीसी महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, ग्राम आंजोबुंद, ग्राम पंचायत पिपरिया, जिला कोरिया निवासी राजेश साहू को आगामी आदेश तक प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने जताया भरोसा, सामाजिक समरसता को मजबूत करने की उम्मीद

मनोनयन पत्र में संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि राजेश साहू समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही समाज की विभिन्न जातियों के बीच सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजेश साहू का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा की जा रही है।

नई जिम्मेदारी पर हार्दिक शुभकामनाएं

ओबीसी महासभा ने राजेश साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। उनके मनोनयन को संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!