शरीर में पानी की कमी को करे पूरा
गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में संतरे का जूस आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप दिनभर खुद में ताजगी महसूस करेंगे।
इम्युनिटी को बनाए मजबूत
हार्ट हेल्थ सुधारे
संतरे में फाइबर मौजूद होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। डिहाइड्रेशन से बचेंगे, तो ब्लड फ्लो सुधरेगा और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होगा।
खूबसूरती भी निखारे
पेट कि दिक्कतों को करे दूर
गर्मियों में पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है। दरअसल गर्मियों में खाना आसानी से पच नहीं पाता है। ऐसे में पेट में दर्द, अपच, कब्ज, ऐंठन, डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं। संतरे का जूस डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।
शरीर को रखे एनर्जेटिक
गर्मी के मौसम में थकान और सुस्ती की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में संतरे का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। यह कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
हीट स्ट्रोक से करे बचाव
गर्मियों में लू लगने का खतरा अधिक रहता है। इससे सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। संतरे का जूस शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।
संतरे के जूस को डाइट में शामिल करने का तरीका
- हमेशा ताजे संतरे का जूस पीना बेहतर होता है।
- चीनी मिलाने से बचें, क्योंकि संतरे में पहले से ही मिठास होती है।
- सुबह के समय खाली पेट संतरे का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद है।










