गर्मी भर पी लें इस ए‍क फल का जूस, सालों साल सेहतमंद रहेगा हार्ट; चेहरे पर भी आएगा नूरानी न‍िखार

Spread the love
गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। कुछ ही द‍िनों में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी लोगों का हाल बेहाल करना शुरू कर देगी। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी का सितम भी बढ़ने लगता है। मौसम विभाग ने भी इस बार भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में इस मौसम में धूप और गर्मी से खुद को बचाकर रखना चुनौती हो सकती है। आपको खुद काे हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा बेहद जरूरी है।आपको बता दें क‍ि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यही कारण है क‍ि लोग कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए जूस एक बेस्‍ट ऑप्‍शन होता है। ये आपको हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं। गर्मी में ऐसे कई मौसमी फल आते हैं जो शरीर में पानी की कमी पूरी कर हमें हाइड्रेटेड बनाते हैं। आज हम आपको गर्मी में संतरे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

शरीर में पानी की कमी को करे पूरा

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। आप कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में संतरे का जूस आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप द‍िनभर खुद में ताजगी महसूस करेंगे।

इम्युनिटी को बनाए मजबूत

संतरे में विटामिन C की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्मियों में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में संतरे का जूस शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

हार्ट हेल्‍थ सुधारे

संतरे में फाइबर मौजूद होता है। ये कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। ये द‍िल से जुड़ी बीमार‍ियों के खतरे को कम करता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ड‍िहाइड्रेशन से बचेंगे, तो ब्‍लड फ्लो सुधरेगा और हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम होगा।

खूबसूरती भी न‍िखारे

आपको बता दें क‍ि संतरे में पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं। गर्मी के माैसम में अगर आपके चेहरे की रंगत गायब हो गई है ताे आपको संतरे का जूस जरूर पीना चाह‍िए। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण खून को साफ करते हैं। साथ ही एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। अगर आप जूस नहीं पी सकते हैं तो रोजाना एक संतरे को डाइट में जरूर शाम‍िल करें।

पेट क‍ि द‍िक्‍कतों को करे दूर

गर्म‍ियों में पेट से जुड़ी बीमार‍ियों को दूर करने के ल‍िए संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है। दरअसल गर्मियों में खाना आसानी से पच नहीं पाता है। ऐसे में पेट में दर्द, अपच, कब्‍ज, ऐंठन, डायर‍िया जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। संतरे का जूस डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत करता है।

शरीर को रखे एनर्जेट‍िक

गर्मी के मौसम में थकान और सुस्ती की समस्‍या आम हो जाती है। ऐसे में संतरे का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। यह कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

हीट स्ट्रोक से करे बचाव

गर्मियों में लू लगने का खतरा अध‍िक रहता है। इससे सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने की समस्‍या हो सकती है। संतरे का जूस शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

संतरे के जूस को डाइट में शाम‍िल करने का तरीका

  • हमेशा ताजे संतरे का जूस पीना बेहतर होता है।
  • चीनी मिलाने से बचें, क्योंकि संतरे में पहले से ही मिठास होती है।
  • सुबह के समय खाली पेट संतरे का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद है।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!