पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं ‘उत्कृष्ट विधायक’, विधानसभा में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा को ‘उत्कृष्ट विधायक’ के रूप में सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन में इसकी घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 के दौरान बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी चर्चा की और क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से सदन में उठाया।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहीं भावना बोहरा

विधानसभा में भावना बोहरा ने महिला सशक्तिकरण, युवा, शिक्षा, उद्योग, रोजगार और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने जनता से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सदन में प्रस्तुत किया और पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रभावी वक्तव्य के चलते उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

विधानसभा में निरंतर सक्रियता बनी पहचान

भावना बोहरा ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। जब भी अवसर मिलेगा, मैं क्षेत्र और प्रदेश के मुद्दों को पूरी निष्ठा से विधानसभा में उठाती रहूंगी।” उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान न केवल जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी बल्कि सरकार का पक्ष भी मजबूती से रखा

चयन प्रक्रिया: उत्कृष्ट विधायक कैसे चुना जाता है?

उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए विधानसभा में एक चयन समिति गठित की जाती है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा सचिव शामिल होते हैं। चयन समिति द्वारा विधायक के संसदीय आचरण, चर्चाओं में भागीदारी, नियमों के पालन, प्रश्नकाल और शून्यकाल में सक्रियता के आधार पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है।

विधानसभा सत्र ने दिया सीखने और जनता की आवाज बनने का अवसर

भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना और उनके समाधान के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा मंच ऐसा माध्यम है जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है और जनता की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वे आगे भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगी।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!