“छत्तीसगढ़ का गौरव: शुभम अग्रवाल बने एसएससी सीजीएल टॉपर, देशभर में हासिल किया पहला स्थान!”

Spread the love

छत्तीसगढ़ के शुभम अग्रवाल ने रचा इतिहास, SSC CGL 2024 में हासिल किया ऑल इंडिया पहला स्थान

– वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल

रायपुर, 23 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र शुभम अग्रवाल ने SSC CGL 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे छात्र बन गए हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर में टॉप किया है।

उनकी इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। अंबिकापुर जिले के कुंडला सिटी निवासी शुभम के घर बधाइयों का तांता लग गया है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए कहा कि शुभम की यह सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेगी।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ऐतिहासिक सफलता

इस बार SSC CGL 2024 में 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 18,000 अभ्यर्थियों को ही चयनित किया गया। इतनी कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद शुभम ने टॉप रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

उनकी सफलता पर देशभर के शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी और कोचिंग संस्थान उत्साहित हैं। कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने साक्षात्कार के लिए उनसे संपर्क किया है।

संघर्ष से सफलता तक: शुभम की शिक्षा यात्रा

शुभम की शुरुआती शिक्षा सूरजपुर जिले के भैयाथान के नेहरू बाल विद्या मंदिर में हुई। 9वीं और 10वीं उन्होंने ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सूरजपुर से की, जबकि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भैयाथान के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT रायपुर से स्नातक किया।

शुभम शुरू से ही सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते थे। उन्होंने UPSC परीक्षा में तीन बार प्रारंभिक चरण पास किया, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने SSC CGL की तैयारी की और देशभर में टॉप कर दिखाया कि सपने मेहनत से पूरे किए जा सकते हैं।

अब विदेश मंत्रालय में देंगे सेवाएं

SSC CGL 2024 में टॉप करने के बाद शुभम अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में कार्यरत होंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, पत्नी और गुरुजनों को दिया है।

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

शुभम का कहना है कि “अगर किसी परीक्षा में सफलता नहीं मिलती है, तो हार मानने की बजाय हमें मेहनत जारी रखनी चाहिए। जब तक आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।”

उनकी इस सफलता ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह सीख दी है कि सपने कोई भी देख सकता है, लेकिन उन्हें पूरा वही करता है जो मेहनत करता है।

 

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!