बीजापुर में नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, एसटीएफ का वाहन बना निशाना

Spread the love

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। मद्देड़ थाना क्षेत्र के गोरला नाला के पास एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया गया।

नक्सल विरोधी अभियान से लौट रही थी टीम

घटना उस समय हुई जब एसटीएफ की टीम नक्सल विरोधी अभियान से लौट रही थी। विस्फोट मुख्य मार्ग पर हुआ, जिससे वाहन झटकों से कांप उठा। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो जवानों को शॉक वेव्स (विस्फोट की तरंगों) से मामूली चोटें आईं।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। घटना के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नक्सलियों के खिलाफ घेराबंदी की जा रही है।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!