लंबे इंतजार के बाद रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी, भारत-अफ्रीका वनडे का शेड्यूल जारी

Spread the love

3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा दूसरा वनडे, BCCI ने किया ऐलान

रायपुर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय बाद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस श्रृंखला के तहत नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां वह दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलेगी।

रायपुर में होगा दूसरा वनडे, पहला टेस्ट गुवाहाटी में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर के बीच आयोजित होगा। यह गुवाहाटी में होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा, जो वहां के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ऐतिहासिक अवसर रहेगा।

वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को रांची से होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।

T20 सीरीज का कार्यक्रम भी जारी

वनडे मुकाबलों के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इन मुकाबलों का आयोजन 9, 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को क्रमशः कटक, नागपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में होगा।

रायपुर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ा मौका

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का इंतजार कर रहा था। इस वनडे मुकाबले के जरिए छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से विश्वस्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। इससे पहले रायपुर में 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें दर्शकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था।

क्रिकेट के विकास में अहम कदम

बीसीसीआई का यह फैसला न केवल रायपुर बल्कि पूर्वोत्तर और मध्य भारत में क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन शहरों में बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराकर नए टैलेंट को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!