छत्तीसगढ़ विधानसभा की रजत जयंती: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं, विधायकों को करेंगी संबोधित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच गई हैं। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद, वह सीधे विधानसभा भवन जाएंगी। राष्ट्रपति इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और विधायकों-मंत्रियों को संबोधित करेंगी।

विधानसभा के 25 वर्ष पूरे, भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में राज्य सरकार और विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति विधानसभा के ऐतिहासिक सफर, लोकतंत्र के विकास और भविष्य की दिशा पर विचार रखेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन पर विशेष सुरक्षा, यातायात व्यवस्था बदली

राष्ट्रपति के दौरे के चलते रायपुर में यातायात में विशेष बदलाव किए गए हैं।

  • रिंग रोड-3 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • एयरपोर्ट और विधानसभा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
  • विधानसभा जाने वाली सड़क दोपहर 2 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेगी।

पिछले वर्ष भी आईं थीं छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25-26 अक्टूबर 2024 को भी छत्तीसगढ़ आई थीं। उन्होंने रायपुर में एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह, जगदलपुर में जगन्नाथ मंदिर दर्शन, और भिलाई में आईआईटी भिलाई के कार्यक्रम में भाग लिया था।

 

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!