सरकार किसी की भी हो, सरकारी ठेकों में हमेशा हमारा ही रहेगा दबदबा, रोक सको तो रोको

Spread the love

रायपुर । जी हां, ये लाइन आपने जो पढ़ी है वाकई में इस सच्चाई को बयां कर रही है, कि पावर और पैसे से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। दरअसल, यह पूरा मामला एक टेंट व्यवसायी से जुड़ी हुई है। लंबे समय से अपनी पहचान की बदौलत बड़़ा-बड़ा काम हासिल करने में सफल हो रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि हर सरकार में इनकी ही चलती है।

ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछली सरकार में मंत्री जी के रिश्तेदार को पकड़ा और करोड़ों के काम हासिल करने में सफल रहे और अब इस सरकार में भी उस टेंट व्यवसायी का कारोबार फल-फूल रहा हैं। इनकी निष्ठा पर भी कोई सवाल नहीं उठता, तभी तो देखिए करोड़ों का भुगतान भी हो जाता है।

हाल ही में बिलासपुर में बड़े आयोजन में इनकी सहभागिता भी काफी बड़ी रही है। टेंट व्यवसायी ने पिछली सरकार में एक ताकतवर अधिकारी जिनका पैतृक घर बिलासपुर है, उक्त अधिकारी एवं पुत्र मिलकर पूरी सरकार चलाते थे, उनके एक रिश्तेदार जो अपने को उक्त अधिकारी का साला बताता था, टेंट हाउस का करोड़ो रूपए का शासकीय ठेके का कार्य करता था, वह इस सरकार में भी एक मंत्री के साले की मदद से शासकीय ठेके हासिल करने में सफल हुआ है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!