होली मिलन समारोह में पत्रकारों, सफाई कर्मियों और कलाकारों का हुआ भव्य सम्मान

Spread the love

बिलासपुर। सद्भाव पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ की बिलासपुर इकाई ने 31 मार्च को भव्य होली मिलन, स्नेह भोज और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ सफाई कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, खिलाड़ियों और संगीत कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता आर.डी. गुप्ता ने की, जबकि समाजसेवी सुषमा पाण्डया, डीपी कॉलेज के तंबोली सर और किरण दुबे ने मंच से सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। संघ की बिलासपुर जिला अध्यक्ष प्रीति सोनी ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध गायक तनिष्क वर्मा ने रंगारंग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल संगीतमय हो गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र प्रकाश तिवारी और शत्रुघ्न चौधरी की अहम भूमिका रही।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!