फिर फैला बर्ड फ्लू रोग, जिले के सभी पोल्ट्री व्यवसायियों को सतर्कता बरतने की दी गई सलाह 

Spread the love
रायगढ़, 2 अप्रैल 2025/ उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, रायगढ़ ने एवियन इन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) से बचाव के संबंध में एडवायजरी जारी किया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू रोग पक्षियों का संक्रामक एवं घातक रोग है, जिससे बैकयार्ड पोल्ट्री पालक एवं पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक हानि होती है।
वर्तमान में छ.ग.के कोरिया जिले में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि हुई है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते जिले के पोल्ट्री पालकों एवं पोल्ट्री व्यवसायियों को सलाह दी जाती है कि संक्रमित क्षेत्र एवं उसके आसपास के ईलाकों से किसी भी प्रकार की पोल्ट्री पक्षियों/उत्पादों की खरीद बिक्री न की जाए। पक्षियों में किसी भी प्रकार की असामान्य मृत्यु होने पर तत्काल अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में सूचित करें। जिले के समस्त पोल्ट्री पालकों एवं पोल्ट्री व्यवसायिक केन्द्र इत्यादि में जैव सुरक्षा के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!