छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: 9 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

रायपुर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं—सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट संभव
गुरुवार को कई इलाकों में आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो औसत से 2 डिग्री अधिक था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री (सामान्य से 1 डिग्री कम) और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

ऑरेंज अलर्ट: सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलें। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा बना रह सकता है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!