रायपुर नगर निगम में जोन अध्यक्षों का चुनाव, इन 9 जगहों पर भाजपा की निर्विरोध जीत

Spread the love

रायपुर । रायपुर नगर निगम में जोन अध्यक्षों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा ने जोन 1 में गज्जू साहू, जोन 2 में सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन 4 में मुरली शर्मा, जोन 5 में अम्बर अग्रवाल, जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 में श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 में गोपेश साहू और जोन 10 में सचिन मेघानी को प्रत्याशी बनाया है।

कुछ देर में ये प्रत्याशी सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीं जोन 3 के अध्यक्ष का चुनाव कल होगा।

दरअसल, रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से किसी भी जोन अध्यक्ष के लिए में नामांकन ही दाखिल नहीं किया जा सकेगा। उनके महज 7 पार्षद जीतकर आए हैं। एक निर्दलीय पार्षद के कांग्रेस प्रवेश के बाद उनकी संख्या 8 हो गई। इस कारण 9 जोन में भाजपा के जोन अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।

Related Posts

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!