राम नवमी पर इन राशियों पर मेहरबान होंगे प्रभु श्री राम, धन में होगी वृद्धि, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Spread the love

30 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि का कल समापन होने जा रहा है। कल यानि 6 अप्रैल दिन रविवार को नवमी तिथि है। इस दिन मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।वहीं, इस साल राम नवमी पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। बता दें कि, प्रभु श्री राम के जन्म दिवस पर सुकर्मा योग, रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में कल का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, आइए जानते हैं..

मिथुन राशि
राम नवमी पर बनने जा रहे शुभ योगों से मिथुन राशि वाले जातकों को तगड़ा लाभ मिलने वाला है। जातकों को नए अवसर और उपलब्धियां प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा से धन में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष पहले मजबूत होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए राम नवमी का दिन शुभ साबित होगा। नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे लोगों को कामयाबी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके विचार सराहनीय होंगे और आप लोगों से जुड़ाव का नया अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को प्रभु राम की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील या नया काम मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कोई नया अवसर मिल सकता है,जो करियर में तरक्की करने वाला होगा।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!