सुनील राय ने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की, वचन न्यूज़ के को-एडिटर पार्थो चक्रवर्ती भी रहे मौजूद
बिलासपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ बंगाली कालीबाड़ी बुधवारी में बसंती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विकास मंच के संयोजक सुनील राय ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

पूजा में सुनील राय के साथ वचन न्यूज़ के को-एडिटर पार्थो चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी मां बसंती का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इस धार्मिक अवसर पर कालीबाड़ी परिसर भक्तों से भरा रहा। ढाक की थाप, शंखनाद और पूजा के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बसंती पूजा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।










