SP की फटकार के बाद दर्ज हुई FIR, अब गिरफ्तारी से कतरा रही बांकीमोंगरा पुलिस पीड़ित सूरज कुर्रे का आरोप आरोपी खुलेआम घूम रहे, जान का खतरा बना हुआ है

Spread the love

ग्राम जवाली में होली के दिन एक युवक के घर में घुसकर की गई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित को पहले थाना, फिर SP दफ्तर के चक्कर काटने पड़े, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के 15 दिन बाद भी पुलिस अब तक आरोपी वर्ग को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित सूरज कुर्रे का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है।

घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, SP के दखल के बाद FIR दर्ज

घटना 14 मार्च की है, जब ग्राम जवाली निवासी सूरज कुर्रे दोपहर में अपने घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान चाकाबुड़ा क्षेत्र के रहने वाले राहुल कश्यप, सूरज पटेल, अक्षय और उनके अन्य साथी बाउंड्रीवाल तोड़कर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, लोहे की रॉड और पाइप से सूरज पर जानलेवा हमला किया और घर के सामानों को भी बर्बाद कर दिया।

घायल सूरज को डायल 112 की मदद से कटघोरा के CHC में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

FIR के लिए करनी पड़ी मशक्कत, SP ने लगाई फटकार

18 मार्च को सूरज जब स्वस्थ हुआ तो अपनी शिकायत लेकर बांकीमोंगरा थाना पहुँचा, लेकिन थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। सूरज ने अगले दिन यानी 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई। SP के निर्देश पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तब सूरज ने दोबारा SP से संपर्क किया। इस बार SP ने थाना प्रभारी को फोन पर फटकार लगाई, तब जाकर FIR दर्ज हुई और आरोपियों के खिलाफ बलवा व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया।

15 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, आरोपी अब भी खुलेआम

FIR दर्ज होने के पंद्रह दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित सूरज का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रही। ऐसे में उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।

“तेज” नाम, लेकिन सुस्त कार्यशैली: निरीक्षक तेज कुमार यादव पर पुराने आरोप भी

बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव को पहले भी कटघोरा थाने में निष्क्रियता के चलते SP द्वारा लाइन हाजिर किया जा चुका है। अब बांकीमोंगरा में भी उनकी सुस्त कार्यप्रणाली से स्थानीय लोग खासे नाराज हैं। क्षेत्र में लगातार पुलिस की निष्क्रियता के कारण अराजकता का माहौल बढ़ता जा रहा है।

पीड़ित सूरज कुर्रे ने अब फिर से SP से शिकायत करने का मन बनाया है और मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!