बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Spread the love

बीजापुर  । जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। इस मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग भी कर रहे हैं।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!