सोने का दाम चांदी का रेट भी छू रहा आसमान,

Spread the love

नई दिल्ली ।  मजबूत वैश्विक मांग के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 70 रुपए बढ़कर 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,650 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। जबकि बुधवार को इसका बंद स्तर 97,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘कमजोर डॉलर, बढ़ते व्यापार युद्ध तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क घोषणाओं के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहने के कारण सोने की कीमतों में उछाल जारी है,

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर रहा है और मुद्रास्फीति और मंदी की आशंकाओं को बढ़ा रहा है। चूंकि बाजार इन जोखिमों से जूझ रहे हैं, इसलिए अस्थिरता बनी हुई है, जो एक विश्वसनीय ‘बचाव’ के रूप में सोने की भूमिका को मजबूत करता है।

मेहता ने कहा, ‘‘तेजी की भावना को बढ़ाते हुए, प्रमुख बैंकों ने सोने पर तेजी से सकारात्मक रुख अपनाया है, जो इक्विटी, बॉन्ड और मुद्राओं में व्यापक आधार पर बिकवाली की ओर इशारा करता है।’’ हालांकि, चांदी की कीमतें 1,400 रुपए गिरकर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गईं।

पिछले सत्र में चांदी 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 3,357.81 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। बाद में, यह सारा लाभ लुप्त हो गया और यह 3,328.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कोटक सिक्योरिटीज में एसोसिएट उपाध्यक्ष-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद कि अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता, अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकती है, जिससे वैश्विक जोखिम लेने की क्षमता घट सकती है। सोने ने अपनी बढ़त जारी रखी है और एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया।’’

एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक अब शुरुआती बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और बृहस्पतिवार को जारी होने वाले फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!