गुड फ्राइडे पर जयसिंह अग्रवाल ने दिया संदेश, कहा — प्रेम, करुणा और मानवता ही जीवन का मार्ग

Spread the love

कोरबा। गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन प्रभु यीशु मसीह के अद्भुत बलिदान और उनके प्रेम, क्षमा व करुणा का प्रतीक है। गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि सच्चाई, धैर्य और मानवता के पथ पर चलना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समूची मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका यह बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें चाहिए कि हम इस दिन आत्मचिंतन करते हुए अपने भीतर सकारात्मकता और मानवता का भाव जगाएं।

उन्होंने कोरबा के नागरिकों से अपील की कि वे इस दिन को शांति, भाईचारा और सेवा के रूप में मनाएं। जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में समरसता बनाए रखने के लिए आगे आएं। यही प्रभु यीशु के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अपने संदेश के अंत में अग्रवाल ने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में शांति, प्रेम और सद्भावना लेकर आए तथा समाज में भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे।

 

 

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!