पत्नी ने की आत्महत्या तो फंदे पर लटका देख पति ने खाया जहर

Spread the love

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के सुनाचर गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पत्नी को फांसी में लटका देख पति ने भी जहर खा लिया। मामले की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को इलाज के लिए जबलपुर रेफर करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को देख पति ने खाया जहर
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विनीता लोधी की शादी दो साल पहले सुनाचर निवासी केशव लोधी से हुई थी। देर रात अचानक सबको खाना खिलाने के बाद विनीता अपने कमरे में गई और फांसी के फंदे में झूल गई। कुछ देर बाद जब पति केशव कमरे में गया तो पत्नी को फांसी में झुलता देख चिल्लाने लगा और खुद भी जाकर जहर खा लिया।

पति का इलाज जारी
मामले की जानकारी पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने पति को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। विनीता की आत्महत्या की वजह तलाशने पुलिस की टीम ससुर और पड़ोसियों से पूछताछ करने के साथ साथ विनीता के मायके पक्ष के बयान भी दर्ज करेगी, जिससे इस आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सके। वहीं पति द्वारा जहर खाने की बात पर भी पुलिस संदेह जताते हुए सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!