कोंडागांव में कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, भाजपा नेता पर साजिशन हत्या का आरोप, थाने का घेराव

Spread the love

कोंडागांव। जिले में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक बवाल उस वक्त खड़ा हो गया, जब भाजपा नेता की कार की टक्कर से कांग्रेस युवा नेता हेमंत भोयर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कांग्रेस ने इस घटना को साजिशन हत्या करार देते हुए प्रदर्शन और थाने का घेराव किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा कोंडागांव जिला अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भाजपा नेता की कार ने हेमंत भोयर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद शव को सड़क पर ही रखकर परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया।

हेमंत भोयर थे कांग्रेस के युवा नेता और पंचायत पंच

मृतक हेमंत भोयर कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष थे। साथ ही, वे मुलमुला पंचायत में पंच के पद पर भी कार्यरत थे। हेमंत को पार्टी का जुझारू और सक्रिय नेता माना जाता था, जो हर मुद्दे पर मुखर रहते थे।

कांग्रेस ने बताया साजिश, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसे साधारण हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के जुझारू नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

थाने का घेराव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

हादसे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और परिजन बड़ी संख्या में कोंडागांव थाना पहुंचे और आरोपी भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि वह आरोपी को बचाने और सबूत छुपाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय जनता में भी आक्रोश

घटना के बाद इलाके में भी जबरदस्त गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहन मरकाम ने कहा कि अगर सरकार ने न्याय नहीं दिया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

प्रशासन चुप, बढ़ रहा आक्रोश

अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे परिजनों और समर्थकों का गुस्सा और भड़क रहा है। सभी ने पारदर्शी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है।

 

 

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!