बेमेतरा में बिजली कटौती पर ग्रामीणों का उग्र विरोध, हाफ नदी पुल पर चक्काजाम

Spread the love

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पडकीडीह सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और मेंटेनेंस की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने बीती रात हाफ नदी पुल पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों लोग रातभर सड़क पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

बिजली संकट से फसलों पर मंडराया खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे किसानों की रबी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने के कारण आर्थिक नुकसान की आशंका और गहराती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पडकीडीह सब स्टेशन में न मेंटेनेंस हो रहा है और न बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।

देर रात तक चक्काजाम, प्रशासन नदारद

यह विरोध प्रदर्शन देर रात शुरू हुआ। ग्रामीणों ने हाफ नदी पुल पर डेरा डालते हुए नवागढ़-बेमेतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती और मेंटेनेंस शुरू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की चुप्पी पर गुस्सा

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!