छत्तीसगढ़ की शिवांगी घोष ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में बिखेरा प्रतिभा का जलवा, 4 मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Spread the love

बिलासपुर। बिरला ओपन माइंड स्कूल की छात्रा शिवांगी घोष ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में चार मेडल अपने नाम किए। शिवांगी ने इंग्लिश, मैथ्स और ईवीएस में गोल्ड मेडल तथा ड्राइंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

शिवांगी घोष, स्वराज घोष और शिखा घोष की सुपुत्री हैं तथा श्रीमती शेफाली निर्मल घोष की पोती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संस्था द्वारा शिवांगी को मेडल्स और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिवांगी ने बताया कि वह आगे भी पढ़ाई और क्रिएटिव फील्ड में बेहतर करने का प्रयास करती रहेंगी।

परिजनों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनका आत्मविश्वास और कौशल दोनों बढ़ता है।

आप सभी से निवेदन है कि इस होनहार बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करें।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!