किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, तीन शिष्य घायल

Spread the love

संगम लोवर मार्ग पर धारदार हथियार से वार, अफरा-तफरी का माहौल

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार रात जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बचाव में आए तीन शिष्य भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:
हमला तब हुआ जब कल्याणी नंद गिरि सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से अपनी फार्च्यूनर कार से सदियापुर स्थित घर जा रही थीं। संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रोकी। जैसे ही कार रुकी, पहले से घात लगाए लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किए।

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण:
हमले की खबर फैलते ही किन्नर अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। कई शिष्य और संत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को महाकुंभ सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया।

पुरानी रंजिश का शक:
अस्पताल में मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरि, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और कौशल्या नंद गिरि पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!