छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: नतीजों से पहले कांग्रेस-बीजेपी में दावों की जंग, सीएम साय बोले- निकाय चुनाव में भी दोहराएंगे जीत की कहानी

Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे पेश किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सफल रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्टी को जीत मिलेगी।

सीएम साय ने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास के बेहतर कार्य हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास भाजपा पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करके जनता का भरोसा जीता है।

जशपुर दौरे पर बोले सीएम साय – कांग्रेस पर जनता का भरोसा खत्म
आज मुख्यमंत्री साय जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। साय ने आरोप लगाया कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने जनता को ठगा है और अब जनता का भरोसा कांग्रेस से उठ चुका है।

सीएम साय ने यह भी कहा कि बीजेपी की नीतियां और विकास कार्य जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नगरीय निकाय चुनाव में भी जनता भाजपा को समर्थन देगी।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!