छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा रविंद्र जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रवींद्रनाथ ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर, प्रदेश संरक्षक आर. एन. नाथ एवं ए के गांगुली, सर्वबंग समाज के कोऑर्डिनेटर सुजीत मित्र, प्रदेश महासचिव पार्थों चक्रवर्ती, प्रदेश सचिव डॉ. एस. के. मजूमदार, प्रदेश सलाहकार अचिंत कुमार बोस, महिला अध्यक्ष पूर्ति धार, महिला महासचिव कल्पना दे, अनामिका चक्रवर्ती, चंद्र चक्रवर्ती, गीता दत्त, सरस्वती नाथ, सीमा बोस, भाग्यलक्ष्मी, जूलिका अधिकारी, सोमा हालदार, संजना दे, मनीष साहू, प्रणव बनर्जी, नीलेश साहू, अशोक शर्मा, एक कुंडू, बी. के. राव, जयंतो भद्र एवं गंगाधर दे उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती नाथ और अचिंत कुमार बोस ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। एक कुंडू ने रवींद्रनाथ ठाकुर पर आधारित कविता का पाठ किया। सीमा बोस ने मधुर गायन प्रस्तुत किया, वहीं अनामिका चक्रवर्ती ने भावपूर्ण कविता पाठ किया।

कार्यक्रम के अंत में पार्थ चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थितजनों ने रवींद्रनाथ ठाकुर के आदर्शों को स्मरण करते हुए आयोजन की सराहना की।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!