जिले में बचे 700 स्टैक धान की नीलामी कल, कलेक्टर ने मिलर्स को उठाव के दिए निर्देश

Spread the love

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स के साथ बैठक कर उन्हें बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की नीलामी पूरी हो चुकी है, जिसमें 400 स्टैक धान का उठाव हो चुका है, जबकि अब भी लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में शेष है।

राज्य शासन द्वारा निर्धारित विक्रय दर के अनुसार नीलामी की जा रही है। दूसरे चरण की नीलामी कल, 13 मई को प्रस्तावित है। मोटा धान पुराने बारदाना में 1900 रुपए और नए में 1950 रुपए प्रति क्विंटल जबकि पतला धान पुराने बोरे में 2050 रुपए और नए बोरे में 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर विक्रय किया जा रहा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राइस मिलर्स को आवंटित स्टैकों का उठाव 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से करना होगा। हमाल की समस्या को लेकर डीएमओ को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभूनाथ गुप्ता, नान प्रबंधक संजय तिवारी, फूड इंस्पेक्टरगण एवं राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!