छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: आरंग में अवैध शराब बांटने का मामला, सरपंच प्रत्याशी के पति समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब बांटने का मामला सामने आया है। देर रात ग्रामीणों ने सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन निषाद और बालाराम निषाद को 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

चुनाव से पहले शराब बांटने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के मतदान से पहले कुरुद ग्राम में रसौटा सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन साहू अवैध शराब लेकर आए थे। ग्रामीणों ने डोमन निषाद और बालाराम निषाद को रंगे हाथों पकड़ा। उनकी कार से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

ग्रामीणों के आरोप और गिरफ्तारी की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डोमन साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध शराब परस साहू के घर से लाई गई थी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

चुनाव ड्यूटी पर शराब के नशे में तीन कर्मचारी निलंबित

चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए तीन शासकीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों में व्याख्याता एल. बी. परमानंद रघुवंशी, सहायक ग्रेड-3 प्रीतम साहू और सहायक प्राध्यापक अनुप टोप्पो शामिल हैं।

चुनाव कार्यों में लापरवाही और शराब के नशे में होने के कारण इन कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!