तिरंगा यात्रा में BJP विधायक ने तिरंगे से नाक पोंछी

Spread the love

जयपुर । ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद देशभर में केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान के जयपुर स्थित हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य की एक विवादास्पद हरकत अब चर्चा में है। वायरल हुए एक वीडियो में विधायक तिरंगे का इस्तेमाल नाक पोंछने के लिए करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

तिरंगा सम्मान का प्रतीक, नाक पोंछने पर मचा हंगामा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान झंडे को रूमाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने विधायक की इस हरकत को राष्ट्रध्वज का अपमान करार दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह यात्रा पाकिस्तान में आतंकियों और उनके ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना को खुली कार्रवाई की छूट दी थी, जिसके बाद दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाते हुए सीजफायर के लिए मजबूर कर दिया गया।

‘तिरंगा यात्रा’ का उद्देश्य देशभक्ति और एकता का संदेश देना था, लेकिन विधायक बालमुकुंद आचार्य की लापरवाही ने इसे विवादों के घेरे में ला खड़ा किया है। अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इस पर क्या कदम उठाता है और क्या विधायक से जवाबदेही तय की जाएगी।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!