छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध खनिज रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें दो चैन माउंटेन मशीनें और दो हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं।
400 हाइवा रेत और मिट्टी जब्त, मच गया हड़कंप
कार्रवाई के दौरान करीब 400 हाइवा रेत और मिट्टी को भी अवैध भंडारण स्थल से जब्त किया गया है। यह छापेमारी ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा और उदइबंद समेत कई क्षेत्रों में की गई, जहां खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच हुई।
अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, कार्रवाई जारी रहेगी
प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।







