मुख्यालय पर रहने के आदेश की उड़ रही धज्जियाँ: जनपद सीईओ की मनमानी से प्रभावित हो रहा प्रशासनिक कामकाज, ग्रामीण हो रहे परेशान

Spread the love

कोरबा/पाली : जिला प्रशासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में निवास कर कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पाली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र सोनवानी इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे प्रतिदिन बिलासपुर स्थित अपने निवास से पाली जनपद कार्यालय तक आना-जाना कर रहे हैं, जिससे वे न तो समय पर कार्यालय पहुंचते हैं और न ही निर्धारित समय तक वहां रुकते हैं।

बताया जा रहा है कि सीईओ रोजाना सुबह 11 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते हैं और शाम 5 बजे से पहले ही रवाना हो जाते हैं। इससे न केवल कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाली जनपद पंचायत के अंतर्गत 93 ग्राम पंचायतें आती हैं, जहां शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन एवं निगरानी सीईओ के मार्गदर्शन में होना चाहिए। लेकिन सीईओ की मुख्यालय में अनुपस्थिति से इन योजनाओं की प्रगति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने हाल ही में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यालय में निवास अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, सीईओ सोनवानी ने जनपद कार्यालय के समीप आवंटित सरकारी आवास में रहने के बजाय बिलासपुर से रोजाना अप-डाउन करना जारी रखा है।

इस मनमानी रवैये से प्रशासनिक अनुशासन प्रभावित हो रहा है और आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ज़रूरत है कि जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई कर मुख्यालय में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनी रह सके।

Related Posts

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!