छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश, तापमान में गिरावट

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। इस तेज बारिश और हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा हो गया है।

आज भी बरकरार रहेगा सुहावना मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली गिरने की आशंका भी है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की सक्रियता के चलते अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

अलर्ट पर कई जिले
मौसम विभाग ने रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में तेज हवा, आंधी और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद सहित अन्य जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो शाम के समय मौसम में ज्यादा बदलाव होगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार घरों में रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!